एक दिन भोले भंडारी लिरिक्स - Ek Din Wo Bhole Bhandari Lyrics

एक दिन वो भोले भंडारी,
बन करके ब्रज नारी,
गोकुल में आ गये हैं,
पार्वती भी मना के हारी,
ना माने त्रिपुरारि,
गोकुल में आ गये हैं,

पार्वती से बोले,
मैं भी चलूंगा तेरे संग में आय हाय,
राधा संग श्याम नाचे,
मैं भी नाचूंगा तेरे संग में आय हाय,
रास रचेगा ब्रज में भारी,
हमें दिखाओ ओ प्यारी,
गोकुल में आ गये हैं,
पार्वती भी मना के हारी,
ना माने त्रिपुरारि,
गोकुल में आ गये हैं,

ओ मेरे भोले स्वामी,
कैसे ले जाऊं तोहे साथ में आय हाय,
मोहन के सिवा वहां,
कोई पुरुष न जाये रास में आय हाय,
हँसी करेगी ब्रज की नारी,
मां लो बात हमारी,
गोकुल में आ गये हैं,
एक दिन वो भोले भंडारी,
बन करके ब्रज नारी,
गोकुल में आ गये हैं,

ऐसा बना दो मुझको,
कोई ना जानें इस राज को, आय हाय,
मैं हूँ सहेली तेरी,
ऐसा बताना ब्रज राज को, आय हाय,
बना के जुड़ा पहन के साड़ी,
चाल चले मतवाली,
गोकुल में आ गये हैं,
पार्वती भी मना के हारी,
ना माने त्रिपुरारि,
गोकुल में आ गये हैं,

देखा मोहन ने जब तो,
समझ गये वो सारी बात रे, आय हाय,
ऐसी बजाई वंशी,
सुद बुद भूले भोले नाथ रे, आय हाय,
सर से खसक गई जब साड़ी,
मुस्काये गिरधारी, भोले शर्मा गये,
एक दिन वो भोले भंडारी,
बन करके ब्रज नारी,
गोकुल में आ गये हैं,

दीन दयालु तेरा,
तब से गोपीश्वर हुआ नाम रे आय हाय,
ओ भोले बाबा तेरा,
वृंदावन मे बना धाम रे, आय हाय,
तारा चंद कहे त्रिपुरारि,
रखियो लाज हमारी,
गोकुल में आ गये हैं,
एक दिन वो भोले भंडारी,
बन करके ब्रज नारी,
गोकुल में आ गये हैं,

एक दिन वो भोले भंडारी - Ek Din Wo Bhole Bhandari

एक दिन वो भोले भंडारी - Ek Din Wo Bhole Bhandari Lyrics PDF

एक दिन वो भोले भंडारी, बन करके ब्रज नारी, गोकुल में आ गये हैं, यह शिव का भजन PDF में Download करें और ऑफलाइन भी पढ़ें।

📥 PDF डाउनलोड करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेवा में बाग लगाए लिरिक्स - Seva Mein Baag Lagaye Lyrics

तीन बाण के धारी लिरिक्स - Teen Baan Ke Dhari Lyrics

Bhajan: दुल्हनिया रे नौ दिन बनी माँ दुल्हनिया रे लिरिक्स