शीश गंग आरती लिरिक्स - Sheesh Gang Ardhang Paarvati Lyrics

।।ॐ नमः शिवाय।।

शीश गंग आरती लिरिक्स - Sheesh Gang Ardhang Paarvati Lyrics

भगवान् कैलासवासी की आरती

शीश गंग अर्धग पार्वती, सदा विराजत कैलासी।
नंदी भृंगी नृत्य करत हैं, धरत ध्यान सुर सुखरासी ॥

शीतल मन्द सुगन्ध पवन बह, बैठे हैं शिव अविनाशी।
करत गान गन्धर्व सप्त स्वर, राग रागिनी मधुरा-सी ॥

यक्ष-रक्ष भैरव जहँ डोलत, बोलत हैं वनके वासी।
कोयल शब्द सुनावत सुन्दर, भ्रमर करत हैं गुंजा-सी ॥

कल्पद्रुम अरु पारिजात तरु, लाग रहे हैं लक्षासी।
कामधेनु कोटिन जहँ डोलत, करत दुग्धकी वर्षा-सी ॥

सूर्यकान्त सम पर्वत शोभित, चन्द्रकान्त सम हिमराशी।
नित्य छहों ऋतु रहत सुशोभित, सेवत सदा प्रकृति-दासी ॥

ऋषि-मुनि देव दनुज नित सेवत, गान करत श्रुति गुणराशी।
ब्रह्मा-विष्णु निहारत निसिदिन, कछु शिव हमकूँ फरमासी ॥

ऋद्धि सिद्धिके दाता शङ्कर, नित सत् चित् आनँदराशी ।
जिनके सुमिरत ही कट जाती, कठिन काल-यमकी फाँसी ॥

त्रिशूलधरजीका नाम निरंतर, प्रेम सहित जो नर गासी।
दूर होय विपदा उस नरकी, जन्म-जन्म शिवपद पासी ॥

कैलासी काशीके वासी, अविनाशी मेरी सुध लीजो।
सेवक जान सदा चरननको, अपनो जान कृपा कीजो ॥

तुम तो प्रभुजी सदा दयामय, अवगुण मेरे सब ढकियो।
सब अपराध क्षमाकर शङ्कर, किंकरकी विनती सुनियो ।

शीश गंग आरती - Sheesh Gang Ardhang Paarvati PDF

शीश गंग अर्द्धगं पार्वती - शीश गंग आरती : यह शिव आरती PDF में Download करें और ऑफलाइन भी पढ़ें।

📥 PDF डाउनलोड करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेवा में बाग लगाए लिरिक्स - Seva Mein Baag Lagaye Lyrics

जगत में, कोई न परमानेंट लिरिक्स - Jagat Mein Koi Na Permanent Lyrics

मीठे रस से भरियो री लिरिक्स - Mithe Ras Se Bharyo Ri Lyrics