राधिका गोरी से लिरिक्स - Radhika Gori Se Lyrics

राधिका गोरी से बिरज की छोरी से लिरिक्स Hindi

राधिका गोरी से, ब्रज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो व्याह,
राधिका गोरी से, ब्रज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो व्याह,
उमर तेरी छोटी है, नज़र तेरी खोटी है,
कैसे करा दूं तेरो व्याह,

जो नहीं व्याह कराये, तेरी गैया नहीं चाराऊं
आज के बाद मेरी मैया, तेरी देहली पर न आऊ,
आयेगा, रे मज़ा, रे मज़ा, अब जीत हार का,
राधिका गोरी से, ब्रज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो व्याह,
उमर तेरी छोटी है, नज़र तेरी खोटी है,
कैसे करा दूं तेरो व्याह,

चन्दन की चौकी पर, मैया तुझको बैठाऊं,
अपनी राधा से मैं, चरण तेरे दब्बाऊ,
भोजन मैं बनवाऊंगा, बनवाऊंगा, छप्पन प्रकार के,
राधिका गोरी से, ब्रज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो व्याह,
उमर तेरी छोटी है, नज़र तेरी खोटी है,
कैसे करा दूं तेरो व्याह,

छोटी सी दुल्हनिया, जब अंगना में डोलेगी,
तेरे सामने मैया, वो घुंघट न खोलेगी,
दाऊ से जा कहो, जा कहो, बैठेंगे द्वार पे,
राधिका गोरी से, ब्रज की छोरी से,
मैया करा दे मेरो व्याह,
उमर तेरी छोटी है, नज़र तेरी खोटी है,
कैसे करा दूं तेरो व्याह,

सुन बातें कान्हा की, मैया बैठी मुस्काये,
लेके बलैया मैया, हिबडे से अपने लगाये,
नज़र कहीं लग जाये न, लग जाये न, मेरे लाल को,
राधिका गोरी से, ब्रज की छोरी से,
कान्हा करा दूं तेरो व्याह,
कान्हा करा दूं तेरो व्याह,

राधे रानी की जय महारानी की जय,
राधे रानी की जय महारानी की जय,
बोलो बरसाने वाली की जय जय जय,

राधे रानी की जय महारानी की जय,
राधे रानी की जय महारानी की जय,
वृषभानु दुलारे की जय जय जय,

राधे रानी की जय महारानी की जय,
राधे रानी की जय महारानी की जय,

राधिका गोरी से - Radhika Gori Se

राधिका गोरी से - Radhika Gori Se Lyrics PDF

राधिका गोरी से, बिरज की छोरी से, मैया करा दे, मेरो व्याह, उमर तेरी छोटी है लिरिक्स : यह राधिका गोरी से भजन PDF में Download करें और ऑफलाइन भी पढ़ें।

📥 PDF डाउनलोड करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेवा में बाग लगाए लिरिक्स - Seva Mein Baag Lagaye Lyrics

तीन बाण के धारी लिरिक्स - Teen Baan Ke Dhari Lyrics

Bhajan: दुल्हनिया रे नौ दिन बनी माँ दुल्हनिया रे लिरिक्स